उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के पास 02 लड़के गंगा नदी में डूबे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…..
हरिद्वार : आज दिनांक 06 अप्रैल 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में दो लड़के गंगा नदी में डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता थी।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के 01) नैतिक 16 वर्ष और 02) हर्ष 13 वर्ष अपने घर से साइकिल पर गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे, उक्त लड़को द्वारा सखी घाट पर बनी रेलिंग को पार कर गंगा नदी में नहाने का प्रयास किया गया। परंतु अचानक तेज बहाव हो जाने के कारण दोनों लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा प्रेम नगर आश्रम से जटवाला पुल तक गहन सर्चिंग की गई व SDRF डीप डाइविंग टीम के गोताखोर द्वारा भी गहराई में जाकर सर्चिंग की गई। परन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप