March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने तैराकी में दिखाया दम-खम, उपविजेता ट्रॉफी की हासिल।*

चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला

दिनांक 12 जून से 14 जून 2024 तक 40 वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में आयोजित तैराकी/क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में SDRF की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए SDRF उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीआईजी पीएसी श्रीमान जन्मेजय खंडूड़ी महोदय द्वारा एसडीआरएफ की टीम को चल- वैजयंती उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जवानों को बधाई देते हुए प्रशंसा की व मनोबल बढ़ाया।

SDRF जवानों द्वारा किये गए प्रदर्शन का विवरण निम्नवत है:-

◆ आरक्षी नितेश खेतवाल ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक हासिल किया।

 

◆ आरक्षी नवीन सिंह ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक हासिल किया।

 

◆ आरक्षी शिवम् सिंह ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में काँस्य पदक, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया।

 

◆ 4X200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले प्रतियोगिता में आरक्षी

नवीन सिंह, अजय सिंह, शिवम सिंह व नितेश खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

 

◆ 4X100 मीटर मिडले प्रतियोगिता में आरक्षी नवीन सिंह आरक्षी शिवम सिंह आरक्षी अजय सिंह फायर मैन नितेश खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है।

 

◆ 4X100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले प्रतियोगिता में आरक्षी नवीन सिंह अजय सिंह, शिवम सिंह व नितेश खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

You may have missed

Share