हरिद्वार- प्रभारी जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अवगत कराया है कि निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश दिनांक 27.12.2022 द्वारा जानकारी दी गयी है कि दिनांक 27 से 31 दिसम्बर, 2022 तक जारी मौसम पूर्वानुमान में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने तथा कुछ स्थानों में शीत दिवस से प्रचण्ड शीत दिवस की स्थिति रहने की सम्भावना के दृष्टिगत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया । प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 ( बुधवार व वृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग