गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छात्रों ने तिरंगा रैली निकाल कर देश भक्ति का संदेश दिया।
चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के छात्रों की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई रैली को को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष डंगवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर देशवासी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम समारोहक डीएस नेगी के नेतृत्व में छात्रों की रैली महाविद्यालय परिसर से पुलिस लाइन, मुख्य बाजार होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक पहुंची। रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण नारों एवं गीतों से आमजन को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया। रैली समापन के पश्चात एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर्स रेंजर्स के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ. जेएस नेगी, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. पीएल शाह, डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. संध्या गैरोला, डॉ. प्रेमलता, डॉ. रंजू बिष्ट, डॉ. सुनील भंडारी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. घनश्याम, डॉ. राजकुमार कश्यप, डॉ. चंद्रेश, डॉ. रविशंकर कुनियाल, डॉ. नाभेंद्र गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
इधर देवाल में सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर और वन विभाग की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें स्थानीय पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा से लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र बिष्ट, संघ चालक गणेश मिश्रा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र तिरवेदी, सतेश्वरी देवराडी, वन दरोगा, वासवानद चमोला, विजयपाल, दिगपाल, रमेश रावत, मनोहर सजवाण आदि मौजूद थे।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !