
*स्कूल के लड़कों को सड़क पर खुले आम यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने वाहन किया सीज।*
नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में यातायात जागरूकता हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों और स्कूलों के साथ मीटिंग/जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। परंतु कुछ स्कूल और अभिभावक यातायात नियमों के प्रति सजग नहीं हैं। न ही वे अपने छात्रों और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। ऐसा ही एक वाकया हल्द्वानी के देवलचौड स्थित महर्षि स्कूल के छात्रों का सामने आया है। जो यह भूल गए कि कोई उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखता है। फूल चौड़ को जाने वाले मार्ग पर खुले आम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार में सवार स्कूल के छात्र तेज गति से जा रहे थे। जिससे बड़ी दुर्घटना घटित होना संभावित था। जिसे कैमरे में उतार स्थानीय लोगों द्वारा नैनीताल पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पंकज जोशी, टी0पी0 नगर चौकी इंचार्ज व टीम* द्वारा तत्काल कार्यवाही कर बीती शाम को *एमवी एक्ट* की सुसंगत धाराओं में वाहन *TATA STORM* *RegNo-UK06Y2454* को सीज किया गया और संबंधित वाहन स्वामी और स्कूल प्रशासन को चेतावनी भी दी गई।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग