राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। झाड़ फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला लैंसडाउन कोतवाली का बताया जाता है।पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन मोहम्मद अकरम ने बताया कि पीड़िता ने पिछले दिनों लैंसडौन कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोटद्वार के इन्दिरानगर आमपड़ाव निवासी एक ठेकेदार ने झाड़ फूंक के नाम पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले की विवेचना कोटद्वार कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक रचना को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ शमशी को लैंसडौन से गिरफ्तार कर लिया। सलमान को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश