रिपोर्ट-हिमांशु गौड(राष्ट्रीय दिया समाचार)सेलाकुई
*नशे का कारोबार तथा समाज में अपनी गुंडागर्दी से डर पैदा करने वाले 11 अभियुक्तों पर सहसपुर पुलिस द्वारा की गई गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई*
”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025* अभियान को सार्थक बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण * के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष सहसपुर* द्वारा क्षेत्र में निवासरत ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जिनके द्वारा नशे के कारोबार को बढ़ा चढ़ा कर क्षेत्र में फैलाकर शिकायत करने वालों को डरा धमकाया जा रहा था जिससे क्षेत्र कोई इनकी शिकायत नहीं कर पा रहा था समाज में काफी भय व्याप्त था इनके डर से समाज को मुक्त करने हेतु पुलिस द्वारा *गैंग लीडर मेहराज पत्नी मुस्तकीम निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर* तथा इसके गैंग के अन्य *10 सदस्यों (जो गैंगलीडर के करीबी रिश्तेदार हैं या परिवार के हैं )* को चिन्हित किया गया जिनके द्वारा अपने इन क्रियाकलापों से समाज में डर पैदा कर रखा है तथा अपने इन्हीं क्रियाकलापों से अनुचित संपत्ति इकट्ठा कर रखी है, के विरुद्ध थाना सहसपुर पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986( गैंगस्टर एक्ट) पंजीकृत कराया गया है । गैंग लीडर तथा अन्य सदस्यों द्वारा अनुचित रूप से अर्जित सम्पत्ति को राज्य सरकार में निहित किए जाने की कार्यवाही भी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की जायेगी। पंजीकृत अभियोग की विवेचना उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा की जायेगी।
*नाम पता अभियुक्त*
1- मेहराज पत्नी मुस्तकीम
2- मुस्तकीम पुत्र अखलाक
3- नसीम पुत्र शब्बीर
4- शहराज पत्नी नसीम
5- सोनी पत्नी शहजाद
6- शहजाद पुत्र अख्तर
7- चांद पुत्र मुस्तकीम
8- मुकर्रम पुत्र अनवर
9- इम्तियाज पुत्र मुमताज
10- सावेज पुत्र मुमताज
11- सोहीन पुत्र मुमताज निवासी गण खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश