
प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी व चौकी प्रभारी फाटा के नेतृत्व में चौकी फाटा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 13 TA 2526 Camper से 04 अभियुक्तों को 9 पेटी सोलमेट व्हिस्की (5 पेटी हाफ यानि कुल 120 हाफ तथा 4 पेटी क्वार्टर यानि 192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
*गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का विवरणः-*
1. अंकित रावत पुत्र धरम पाल सिंह, निवासी ग्राम खत्याना, सतेराखाल, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
2. हेमंत सिंह पुत्र बीरबल सिंह निवासी ग्राम खत्याना, सतेराखाल, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
3. आशीष सिंह पुत्र अवतार सिंह, निवासी ग्राम जवाड़ी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
4. मनीष सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी ग्राम जवाड़ी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
*पुलिस टीम का विवरणः-*
1. उप निरीक्षक विजय शैलानी, चौकी प्रभारी फाटा, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।
2. आरक्षी जयप्रकाश, चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।
3. आरक्षी अंकित कुमार, चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।
इस वर्ष के यात्रा काल में रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के कुल 36 मुकदमों में 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1283 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 833950 है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरन्तर जारी है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग