
नवरात्रि के अवसर पर कुट्टू के आटे क्रय/विक्रय करने व मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से प्रदेश में कुछ लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ने से संबंधी घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपद में स्थित परचून की दुकानों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत चले इस अभियान में पुलिस द्वारा परचून की दुकानों में चैकिंग करने के साथ-साथ दुकानदार/चक्की वालों को कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता की पुष्टि के बाद ही बेचने की हिदायत दी जा रही है।
रुद्रप्रयाग पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करें तथा किसी भी संदेह की स्थिति में आटे का सेवन न करें व अपने आसपास के लोगों को भी सचेत करें।

More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही