March 11, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रुद्रप्रयाग पुलिस ने महिला और बच्चे की हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार !

 

दिनांक 06.03.2026 को समय 19.33 बजे चौकी प्रभारी जखोली को जरिये दूरभाष कॉलर योगेन्द्र सिह पुत्र स्व0 अमर सिह निवासी सुमाडी पो0 तिलवाड़ा थाना व जिला रुद्रप्रयाग द्वारा सूचना दी गयी कि उनके हाईडिल कालोनी के निकट सुमाडी स्थित मकान पर करीब एक माह से दीपक बहादुर नाम का नेपाली व्यक्ति अपनी पत्नी व करीब 9 वर्षीय बेटे सहित किराये पर रह रहा था। आज शाम के समय कॉलर को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि मेरे उक्त मकान के आस-पास बदबू आ रही है। जिस पर कॉलर अपने परिचित व्यक्तियों के साथ दीपक बहादुर के कमरे पर आया तो देखा वहा उसके कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है तथा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है और कमरे में से सड़ने की गन्दी बदबू आ रही थी तथा उक्त दीपक बहादुर की पत्नी व बेटा कमरे के अन्दर जमीन पर कम्बल के अन्दर दोनो मृत अवस्था में पड़े हैं व दीपक बहादुर फरार है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल मौके पर पहुच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मोबाईल फोरेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच करायी गयी और दोनो शवों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया। इस घटना के सम्बन्ध में दिनांक 07.03.2026 को कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0स0 12/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम दीपक बहादुर पंजीकृत किया गया तथा फरार अभियुक्त दीपक बहादुर की गिरफ्तारी एंव घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद स्तर पर निरीक्षक राकेन्द्र सिह कठैत व उ0नि0 जयवीर सिह रावत के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया। निरीक्षक राकेन्द्र सिह कठैत जनपद रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियोग में नामजद व वांछित अभियुक्त दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर पुत्र स्व0 बल बहादुर निवासी वेस्तडा वार्ड न0 4 गांव पालिका भगवती माई गांऊ मन्घार थाना वेस्तडा जिला दैलेख अंचल करनाली नेपाल हाल किराये दार ग्राम सुमाडी जनपद रुद्रप्रयाग को गहन पतारसी सुरगरसी पतारसी व तकनीकी सहयोग से दिनांक 08.03.2026 को शाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है ।

घटना का कारण – दौराने पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पूर्व से शादी शुदा है जिसके पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में निवास करते है व मृतका कमला शाही भी पूर्व से शादी शुदा है। जिससे उसके 2 बच्चे जिनमें से एक बच्चा मृतक रोशन भी है। मृतका व अभियुक्त वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क में आये थे तथा पति-पत्नी के रूप में एक साथ पूर्व में मोरी उत्तरकाशी में निवास कर रहे थे व विगत करीब एक माह से जनपद रुद्रप्रयाग के कस्बा सुमाडी में किराये के कमरे में कमला शाही के पुत्र रोशन सिह सहित रह रहे थे। अभियुक्त दीपक बहादुर व मृतका कमला शाही का छोटी-छोटी बातों पर आपसी घरेलू झगड़ा व विवाद होता रहता था। दिनांक 04 मार्च 2026 की सांयकाल करीब 7 से 8 बजे के बीच अभियुक्त अपने कमरे पर वापस आया तथा उनका किसी घरेलू विषय पर झगड़ा और हाथापाई हुई। जिसके बाद अभियुक्त ने मृतका का गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके बाद रोशन की भी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके पश्चात शवों पर कम्बल डालकर फरार हो गया।

 

अभियुक्त का विवरण – दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर पुत्र स्व0 बल बहादुर निवासी वेस्तडा वार्ड न0 4 गांव पालिका भगवती माई गांऊ मन्घार थाना वेस्तडा जिला दैलेख अंचल करनाली नेपाल हाल किरायेदार ग्राम सुमाड़ी जनपद रुद्रप्रयाग।

 

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम का विवरण –

1. पर्यवेक्षण अधिकारी विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग।

2. निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, एसएचओ रुद्रप्रयाग

3. निरीक्षक मनोज नेगी, एसएचओ ऊखीमठ

4. उपनिरीक्षक कुलदीप पन्त

5. उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा (एस.ओ.जी.)

6. उपनिरीक्षक जयवीर सिंह,

7. उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी,

8. अपर उपनिरीक्षक जावेद अली

9. मुख्य आरक्षी नवनीत (साइबर सैल)

10. आरक्षी महेश

11. आरक्षी विनय पंवार (एस.ओ.जी.)

12. आरक्षी दीपक नौटियाल (साइबर सैल)

13. आरक्षी देवेन्द्र सिंह (एस.ओ.जी.)

14. आरक्षी रविन्द्र सिंह (एस.ओ.जी.)

गिरफ्तारी टीम का विवरण –

1- निरीक्षक राकेन्द्र सिह कठैत, एसएचओ सोनप्रयाग

2- उपनिरीक्षक महेश सिह रावत

3- आरक्षी राकेश

4- आरक्षी सतवीर शर्मा

5- चालक संतोष सिह

 

You may have missed

Share