
आज सांयकाल 7 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रामबाड़ा से ऊपर खाई में फंसे हैं इस सूचना पर चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह रावत मय हमराही कार्मिक, डी.डी.आर.एफ व यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के साथ पुराना रामबाड़ा क्षेत्रान्तर्गत पहुंचे और खाई में फंसे यात्रियों से सम्पर्क स्थापित करते हुए उनके सामने नदी किनारे पहुंचे। यात्रियों एवं रेस्क्यू टीम के बीच में मन्दाकिनी नदी का जल स्तर व बहाव काफी तीव्र था काफी देर की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों यात्रियों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर निकाला गया। दोनों यात्रियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों यात्री नीचे जल्दी पहुंचने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपना लिया था, जब गहरी खाई में फंस गए तो सहायता हेतु आपदा कंट्रोल रूम में कॉल की गई थी। दोनों यात्रियों के नाम पता निम्नवत हैं-
1- योगराज पुत्र धर्मपाल निवासी राजीव कालोनी सदर बाजार करनाल हरियाणा। (उम्र 27 वर्ष)
2- शिवम पुत्र संजय निवासी राजीव कालोनी सदर बाजार करनाल हरियाणा। (उम्र 28 वर्ष)
दोनों यात्रियों ने रेस्क्यू टीमों का आभार प्रकट किया

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार