अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को वाहन इस्टीम रजि0 संख्या यू0ए0 7एल 4808 में तीन पेटी (36 बोतल) मेकडॉवल्स व्हिस्की तथा 02 पेटी(48 केन) बियर का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
_*अभियुक्तों का विवरण*_
1- मनोज रावत, पुत्र प्रताप सिंह,निवासी ग्राम जखनोली, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग।
2- पवन सिंह, पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम क्यूंजा तहसील ऊखीमठ, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
_*पुलिस टीम का विवरण*_
1- उ0नि0 केशवानन्द पुरोहित
2- मुख्य आरक्षी एम. यासीन
3- आरक्षी चालक मंजीत

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा