
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
उत्तराखंड की पुलिस को मित्र पुलिस का दर्जा यूं ही नहीं मिला उत्तराखंड पुलिस समय-समय पर अपने आप को मित्र होने का प्रमाण देती रहती है इसी का ताजा उदाहरण आज हरिद्वार के रुड़की में देखने को मिला जहां आज सी पी यू रुड़की की हॉक 14 को नहर पटरी पर ड्यूटी में नियुक्त थी गंगनहर में एक लड़की द्वारा डूबती दिखायी देने पर सीपीयू रुड़की हॉक में नियुक्त अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लड़की को गंगनहर में डूबने से बचा लिया गया हेड कांस्टेबल कृपा राम द्वारा गंगनहर में बिना देरी किए गंगनहर में छलाँग लगाकर लड़की को गंगनहर से बाहर निकाला गया और सेंटर को सूचना देकर महिला को पीसी के माध्यम से सुरक्षित हॉस्पीटल भिजवाया गया नगर निगम पर उपस्थित लोगों के द्वारा सीपीयू टीम का आभार प्रकट किया गया और सीपीयू के द्वारा त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा भी की गई इसी लिए किसी ने कहा है
*जिद चाहिए कुछ हासिल करने की…*
*वरना उम्मीद लगाकर तो हर कोई बैठा है ।।*

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील, बिना नक्शा स्वीकृति बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, प्राधिकरण ने दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आर. राजेश कुमार