
उधम उधम सिंह नगर पुलिस ने नामांकन के दौरान छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद गोलीबारी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन में से एक आरोपी दानिश गैंगस्टर एक्ट का कुख्यात बदमाश भी शामिल है आपको बता दें की दिनांक 24 सितम्बर 2025 को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियाँ दी गईं। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा संख्या 478/2025 दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराएँ 109, 125, 352, 190, 191, 191(3) लगाई गईं
*पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी*
➡️ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
➡️ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी कर ब्लॉक रोड, रुद्रपुर तथा बंसल धर्मकांटा, किच्छा रोड से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अपराधी और आपराधिक इतिहास*
1️⃣ रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह
निवासी : ग्राम ईश्नरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 27 वर्ष
आपराधिक इतिहास :
☑️ FIR संख्या 231/2024 धारा 109 BNS थाना दिनेशपुर
☑️ FIR संख्या 169/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
☑️ FIR संख्या 81/2023 धारा 147/148/149/307 IPC थाना केलाखेड़ा
☑️ FIR संख्या 258/2023 धारा 147/148/149/307 IPC थाना नानकमत्ता
☑️ गैंगस्टर एक्ट और कई फायरिंग प्रकरणों में नामजद आरोपी।
2️⃣ *दानिश पुत्र फजले नवी*
☑️ निवासी : वार्ड नंबर 29, आदर्श कॉलोनी, थाना रुद्रपुर
बरामदगी : एक अवैध तमंचा
आपराधिक इतिहास :
☑️ FIR संख्या 169/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना केलाखेड़ा
☑️ FIR संख्या 81/2023 धारा 147/148/149/307 थाना केलाखेड़ा
☑️ FIR संख्या 110/2022 धारा 147/148/149/504/506 IPC थाना रुद्रपुर
विशेष जानकारी :
☑️ दानिश पर पूर्व में हत्या के मुकदमे भी दर्ज हैं।
3️⃣ *गुरपेज सिंह पुत्र रिसपाल*
निवासी : ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर, उम्र 40 वर्ष
आपराधिक इतिहास :
☑️ FIR संख्या 341/2021 धारा 504/506 IPC
☑️ FIR संख्या 612/2021 धारा 323/341/504/506 IPC
☑️ FIR संख्या 389/2021 धारा 504/506 IPC
विशेष जानकारी :
☑️ फसियापुर गोलीकांड में भी गुरपेज का नाम प्रकाश में आया है।
☑️ रुद्रपुर फायरिंग प्रकरण के बाद आरोपियों को पैसा, गाड़ी और शरण उपलब्ध कराई थी।
*अन्य नामजद व अज्ञात*
➡️ मुकदमे में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सैना, चेतन मागढ़, सत्यम, गगन रतनपुरिया, विक्रम जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, हेमंत मिश्रा, चंदन यादव, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव समेत अन्य कई व्यक्तियों और अज्ञात को नामजद किया गया है। विवेचना प्रचलित है
*एसएसपी का सख्त संदेश*
🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधियों और अराजक तत्वों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही । कॉलेज परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश