देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोपेश्वर के गोपेश्वर घिघराण मोटर मार्ग पर रविवार की रात को हुआ। जहां बटलेश्वर मंदिर रौली ग्वाड़ के पास एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। एक घायल ने हायर सेंटर रेफर करते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया है। घटना में तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि को बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 8055 बटलेश्वर मन्दिर, रोली ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पाकर थाना गोपेश्वर और कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बोलेरो में पांच लोग सवार थे। हादसे में रोहित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। चार घायलों को उपचार के लिए चमोली जिला चिकित्सालय लाया गया। जिला चिकित्सालय में सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त एक घायल संतोष ने रास्ते में दम तोड़ दिया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग