
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
दिनांक 15/03/2025 को शिकायतकर्ता श्रीमति ममता रावत पत्नी श्री आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 14-03-2025 को उनके पड़ोस में रहने वाले रवि दीक्षित ,ममता दीक्षित, तरुण, माधवी, माधवी के पति अमृत बलौरी व कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घऱ में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना ऋषिकेश पर तत्काल धारा 109(1)/191(2)/333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तो 1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण 2-ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित 3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित 4-माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल 5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह को दिनाँक 15/03/2025 को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 49 वर्ष
2- ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 44 वर्ष
3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
4- माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्ष
5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 30 वर्ष

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग