March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

खुले मे कूड़ा फेकने वालो पर ऋषिकेश नगर निगम हुआ सख्त, सीसीटीवी कैमरो की मदद से सकेगा ऐसे लोगो पर लगाम, कुल 50 रूपये बचाने के लिए देवभूमी की सुंदरता पर लगा रहे है दाग।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा प्रतिमाह ₹50 यूजर चार्ज ना देने के कारण इस प्रकार से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डाला जा रहा है जो की अत्यंत खेद जनक है। नगर निगम द्वारा इस जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। इसके पश्चात जो भी व्यक्ति कूड़ा डालते हुए पाया जाएगा उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जाएगी ,खुले मे कूड़ा फैंकने वालो से मुख्य नगर अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने अपील की है कि ऋषिकेश नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ।

You may have missed

Share