उत्तराखंड में छात्रों के लिए राहत की खबर, समर्थ पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ी, नौ जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई…….
देहरादून: राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में एक बार फिर पोर्टल की तिथि को बढ़ाया गया है।
राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने से छूटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से आवेदन करने के लिए पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया गया है। अब छात्र 25 जून से नौ जुलाई के बीच पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में एक बार फिर पोर्टल की तिथि को बढ़ाया गया है।
समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 25 जून से नौ जुलाई तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। जबकि दस जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद 11 से 15 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं
10 हजार से अधिक छात्रों ने पास की 12वीं
हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं का परिणाम जारी किया गया है। ऐसे में अब इन छात्रों को भी समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने का मौका मिलेगा, जो राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं। परिषद के 103834 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब सभी छात्रों को प्रवेश का मौका मिलेगा। हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद से 12वीं पास करने वाले छात्र भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
– डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश