उत्तराखंड में नाराज विधायकों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कही बहुत बड़ी बात कहा आप विधायक बने हैं खुदा नहीं….
देहरादून : कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बागी तेवर अपनाए विधायकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। माहरा का साफ कहना है कि विधायक है खुदा नहीं। उत्तराखंड प्रदेश में भले ही जनता ने कांग्रेस को दोबारा विपक्ष में बैठा दिया हो। लेकिन वहीं अब कांग्रेस के भीतर ही बगावत होने लगी है। संगठन में नए नामों की घोषणा होने के बाद से ही विधायक मुखर होकर राष्ट्रीय नेतृत्व पर आरोप लगा रहे है।
जिसके बाद नए नए अध्यक्ष बने करण माहरा ने बड़ा बयान दिया है। माहरा का कहना है कि जनता ने आपको वोट संगठन की रीति नीति और चुनाव चिन्ह को देखकर दिया है।
लेकिन चुनाव जीतने के बाद अगर आप दलबदल जैसी बात करते है तो वो आम जनता के साथ छलावा है। साथ ही आप विधायक बने है कोई खुदा नहीं बन गए कि आपके हर फैसले में जनता आपके साथ खड़ी होगी।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप