उत्तराखंड में राजधानी समेत सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…….
देहरादून: मौसम विभाग ने हिदायत दी है कि संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोग दिन के साथ रात को भी सतर्कता से रहें। इसके अलावा अगर आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बृहस्पतिवार) भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र की ओर से 12 और 13 सितंबर के लिए विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 14 सितंबर को बारिश हल्की हो जाएगी।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह