उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के 117 पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन आयोग को भेजा, जानिए पूरी डिटेल…….
देहरादून: प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है।
प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अमर उजाला ने भी समय-समय पर लोअर पीसीएस भर्ती के इंतजार को लेकर समाचार प्रकाशित किए। इस बीच बुधवार को शासन ने 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।
राज्य आंदोलनकारियों के लिए सात पद
अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं
किसके कितने पद
नायब तहसीलदार – 36
उप कारापाल- 14
पूर्ति निरीक्षक- 36
विपणन निरीक्षक- 06
आबकारी निरीक्षक- 05
जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी- 04
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – 02
गन्ना विकास निरीक्षक – 06
खांडसारी निरीक्षक- 03
श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05


More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही