उत्तराखंड में 3200 मिनिस्ट्रियल एवं आउटसोर्स के पदों पर भर्ती जल्द, स्कूलों के प्रिंसिपल के पद की भी अपडेट…..
देहरादून : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2.0 सरकार में शिक्षा मंत्री बने धन सिंह रावत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रिंसिपल के 50 फ़ीसदी पद विभागीय परीक्षा से भरे जाएंगे। एलटी व प्रवक्ता कैडर के शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे । इसके अलावा जिस बड़ी भर्ती का जिक्र शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने किया है उसमें मिनिस्ट्रियल एवं चतुर्थ श्रेणी के 3200 रिक्त पद हैं। जिनमें जल्द नियुक्ति की जानी है।
गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है कि शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है लिहाजा प्रदेश में प्रिंसिपल के 950 रिक्त पदों में 50% प्रमोशन और 50% विभागीय परीक्षा से भरे जाएंगे। इसके अलावा उप शिक्षा अधिकारी से एडी स्तर तक 125 अधिकारियों के पद भी खाली हैं, जिन्हें 1 महीने के अंदर भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि वह खुद प्रदेश के 500 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे इसके अलावा बेसिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 2650 अधिनस्थ सेवा चयन के जरिए, एलटी शिक्षकों के 1400 पद भरे जाएंगे साथ ही लोक सेवा आयोग से 1000 प्रवक्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इन सारी नियुक्तियों से 5000 से ज्यादा नए शिक्षक राज्य के स्कूलों में मिलेंगे।


More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु