March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

डोईवाला पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया।

चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला

डोईवाला कोतवाली से प्राप्त सूचना से क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला ने 8 मई को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि प्रवीन उर्फ बेलपुरी पुत्र विन्देश्वर साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला, उम्र 20 वर्ष द्वारा उनके घर मे घुसकर उनकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये । शिकायतकर्ता द्वारा लिखित प्रा0पत्र दिये जाने पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 155/24 धारा- 342/376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये ।

गठित टीम द्वारा 24 मई को मणिमाई मन्दिर के पास लच्छीवाला,डोईवाला से अभियुक्त प्रवीन उर्फ बेलपुरी घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए डोईवाला से फरार होकर कहीं जाने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया ।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त को मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।

You may have missed

Share