
’भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शेलेन्द्र जी की गरिमामय उपस्थति मे लोकार्पण किया।’
स्कूल में वर्षो पूर्व बने भवन जर्जर होकर टूट रहे है व बच्चो की संख्या बढ़ने पर भवन की आवश्यकता को देखते हुए व छात्रों की संख्या को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने नव भवन के लिए 19.85 लाख का बजट दिया था।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि विद्यालय विद्या का मन्दिर होता है। विद्या ही विकास का मूल मंत्र है, विद्या के इस मन्दिर से निकले हुए छात्र , छात्राएं देश के विभिन्न संस्थानों में अपना परचम लहरा रहे हैं। डा. शेलेन्द्र ने कहा कि विद्यालय में अच्छे संस्कार दिये जाते है, जिनकी वजह से वे छात्र अपने लक्ष्य की ऊचाईयों को प्राप्त कर लेते है।
छात्र, छात्राओं ने स्वागत गीत और देश भक्ति नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने सांसद जी सहित सभी सम्मानित अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला, स्कूल प्रबंधकरणी, शिक्षक एवं विद्यालय के समस्त छात्र और छात्राए उपस्थित मौजूद रही

More Stories
एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल ने थाना रायपुर का किया वार्षिक निरिक्षण, निरिक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधीनस्तो को दिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश !
उधमसिंह नगर पुलिस ने शातिर अवैध तस्कर”नकटे” को बनाया लंगड़ा, अपने नाबालिक कुपुत्र के माध्यम से करा रहा था अवैध स्मैक की तस्करी, पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिक वाहन चालक के वाहन से बरामद हुई थी अवैध स्मैक,नाबालिक बालक ने अपने अम्मी अब्बू पर लगाया था स्मैक तस्करी कराने का आरोप !
नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर जोया खान को किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से करीब 36 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, नैनीताल पुलिस ने तीन माह मे 18 तस्करो को खिला दीं जेल की रोटी, तीन माह मे करीब तीन करोड़ रुपयों का अवैध नशे का सामान किया बरामद !