March 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की राजपुर पुलिस ने एक बुलेट पर चार चार बैठकर हुड़दंग मचाने वाले 4 आरोपियों को सिखाया कानून का पाठ !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

एसएसपी देहरादून ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिये थे जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वीडियो में दिख रहे युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को किया सीज किया गया है एक मोटरसाइकिल में चार युवकों के सवार होकर हुड़दंग करते हुए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए वायरल वीडियो की जांच में वीडियो Pacific Golf परिसर के अंदर प्रकाश में आया जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करते हुए चारो युवकों को थाने लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वीडियो में दिख रहे वाहन मोटरसाइकिल को तत्काल सीज़ किया गया।

 

*युवकों का विवरण :-*

 

1- फरहाद पुत्र शमसाद वेग, निवासी मकान नं. 5828, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली।

2- अयान वेग पुत्र इज़हार वेग, निवासी मकान नं. 5828, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली।

3- अरसलान वेग पुत्र इज़हार वेग, निवासी मकान नं. 5828, सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली।

4- रणविजय सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह, निवासी 115, दून विहार, जाखन, राजपुर, देहरादून।

 

*सीज वाहन:-*

 

UK 07 TD 3771 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल

*देहरादून पुलिस आमजन से अपील इस प्रकार की खतरनाक गतिविधियों, जो आपके साथ- साथ अन्य लोगो के जीवन को संकट में डाल दे, उन्हें करने से बचे। नियमो का उल्लंघन एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालो पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।*

You may have missed

Share