
बार के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर बार में मौजूद बाउंसरो ने कार मालिक को पीट पीट कर लहू लुहान करने के मामले में थाना राजपुर पुलिस ने मारपीट करने वाले चारो बाउंसरो को गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त सुचना के आधार पर तरुण वासन निवासी रेस कोर्स देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि मसूरी डायवर्जन स्थित एक बार के पास बार स्वामी व उसके बाउंसरो से गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में उनके द्वारा वादी तथा उनके भाई के साथ गाली गालौच करते हुए मारपीट की गई, जिसमें उन दोनो को काफी चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 163/25 धारा- 117(2)/127(2)/131/351(2)/352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पकडे गये आरोपियों के नाम क्रमशः
1- मोहित पुत्र जगजीत नि0: पिलखनी, थाना – नकुड, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष
2- रवि पुत्र भुलन सिंह नि0- पिलखनी, थाना- नकुड, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 41 वर्ष
3- आजम पुत्र इमरान नि0: खानपुर, थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता आईटी पार्क, देहरादून उम्र 32 वर्ष
4- उदय पुत्र शिवपाल नि0: ग्राम पिपली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल – जाखन, राजपुर, उम्र 25 वर्ष बताये गये है

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश