
दिनांक 15-12-2022 को शिकायतकर्ता /वादिनी निवासी कुल्हान आई0टी0 पार्क राजपुर का एक शिकायती पत्र बाबत अभियुक्तगणों द्वारा षड्यंत्र कर वादिनी को भूमि विक्रय के नाम पर इस्लाम की पावर आफ अ्टोनी बनाकर कलुवा मिस्त्री को खड़ा कर कुल्हान राजपुर में एक जमीन की कूट रचित फर्जी अनुबन्ध कराकर वादिनी के साथ लगभग 2100,000/- रुपये की धोखाधड़ी करना तथा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने व दिनांक 17-12-2022 को शिकायतकर्ता /वादी निवासी कुल्हान राजपुर का एक शिकायती पत्र बाबत अभियुक्तगणों द्वारा षड्यंत्र कर वादी को भूमि विक्रय के नाम पर इस्लाम की पावर आफ अ्टोनी बनाकर कलुवा मिस्त्री को खड़ा कर कुल्हान राजपुर में एक जमीन की कूट रचित फर्जी विक्रय पत्र कराकर वादी के साथ लगभग 9200,000/- रुपये की धोखाधड़ी करना तथा वापस न लेने के संबंध में *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* महोदय को प्रेषित किया गया था। उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच श्रीमान क्षेत्राधिकारी डालनवाला देहरादून द्वारा संपादित की गई । जांचोपरांत श्रीमान क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा समुचित धाराओं में थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किए जाने की संस्तुति की गई, तथा उच्चाधिकारीगणों के आदेशानुसार उक्त प्रकरण की जांच रिपोर्ट व वादिनी निवासी कुल्हान राजपुर जिला देहरादून की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.सं. 319/ 2022 धारा 420,467,468,471 120बी, 506 भादवि वादी निवासी राजपुर देहरादून की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 318/ 22 धारा 419/ 420/ 467/ 468 /471/ 120 भादवि चालानी थाना राजपुर जनपद देहरादून पंजीकृत हुआ था। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित द्वारा संपादित की जा रही है। थाना राजपुर पुलिस द्वारा विवेचना के पश्चात मामले का खुलासा करते हुए उपरोक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त आलोक कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री भीमसेन शर्मा निवासी खतौली थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता फ्लैट नंबर 301 फ्रेंड्स अपार्टमेंट प्रिय लोक कॉलोनी पटेल नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
आलोक कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री भीमसेन शर्मा निवासी खतौली थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता फ्लैट नंबर 301 फ्रेंड्स अपार्टमेंट प्रिय लोक कॉलोनी पटेल नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उ.नि./विवेचक धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी आईटी पार्क थाना राजपुर
2-हे0कां0 द्वारिका प्रसाद थाना राजपुर

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग