
*वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक * जनपद देहरादून महोदय द्वारा *ड्रग्स फ्री देव भूमि* की परिकल्पना को साकार करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्द प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध* व पुलिस अधीक्षक नगर * के मार्गदर्शन मे व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय* के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सूचनातंत्र मजबूत करते हुये सूचना संकलन की गई। जिसके आधार पर पुलिस टीम को सूचना मिली की एक व्यक्ति विद्या विहार व नूर खेड़ा के आस पास नशे का कारोबार कर रहा है। नशा बेचने के लिये वह नशे के आदि व्यक्तियो को टारगेट करता है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.03.23 को विद्याविहार रायपुर से एक पेडलर *विकास साहनी पुत्र प्रमोद साहनी निवासी विद्या विहार नलखेड़ा उम्र 19 वर्ष रायपुर देहरादून* को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अन्तराष्ट्रिय मार्किट में उक्त स्मैक की कीमत 2,50,000/- ₹ आंकी गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
*पूछताछ का विवरणः*- पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है तथा मुरादाबाद के एक व्यक्ति से स्मैक खरीदता है। स्मैक बेचकर अच्छी कमाई हो जाती है । वह विद्याविहार व नानूरखेड़ा व अन्य स्थानों में नशे के आदी लोगों को नशा बेचा करता था । वह पहले भी स्मैक बेचने के अपराध में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले उसकी लड़की का ऑपरेशन हुआ था जिसके लिए उसे कर्जा हो गया था। जेल से जमानत कराने में भी उसको कर्जा हो गया था। वह नशा भी करता है। कर्जा उतारने व अपने नशे की पूर्ति के लिए वह इस कारोबार को कर रहा था।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
=======================
1- **विकास साहनी पुत्र प्रमोद साहनी निवासी विद्या विहार नलखेड़ा उम्र 19 वर्ष रायपुर देहरादून वर्ष*
*व्यवसाय* – मजदूरी
*बरामदगी*
25 ग्राम स्मैक
( कीमत लगभग 2,50,000 रुपये)
*मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण अधिकारी*
1. श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर जनपद देहरादून।
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 408/22
धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
थाना रायपुर
*पुलिस टीम*
1. श्री अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून।
2. So कुन्दन राम
3. SSI आशीष रावत
4. Si नवीन जोशी
5.हेड कांस्टेबल मुकेश
6. कांस्टेबल अजय
7.कांस्टेबल दीप प्रकाश
8.कांस्टेबल संतोष
9.कॉन्स्टेबल सौरभ वालिया
10.कॉन्स्टेबल धीरेंद्र
11.कॉन्स्टेबल प्रमोद
12. महिला कांस्टेबल शोभा सेमवाल

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग