March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गैस रिफलिंग की आड में नशे का कारोबार करने वाले 02 नशा तस्करों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2.5 लाख की कीमत की 25 ग्राम स्मैक बरामद

*वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा ड्रग्स फ्री देव भूमि की परिकल्पना को साकार करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अपने-अपने थानाक्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्द प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व *क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष रायपुर* द्वारा आज दिनाँक 18/12/2022 को टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचनातंत्र मजबूत करते हुये लाडपुर तिराहा रिंग रोड के पास से दो अभियुक्तगणों जितेंद्र सिंह पुत्र भवर सिंह व शिवम ठाकुर पुत्र पॉप सिंह को 25 ग्राम स्मैक के साथ मय मोटर साइकिल बुलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। अन्तराष्ट्रिय मार्किट में उक्त स्मैक की कीमत 2.5 लाख रुपये आंकी गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

*पूछताछ का विवरणः*- पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया की वे 6-7 माह से देहरादून में गैस रिफलिंग का काम कर रहे हैं जिसकी आढ में वे स्मैक का कारोबार कर रहे थे तथा स्मैक को बरेली से लाकर देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों में नशे के आदी लोगों को बेचा करते थे। जिससे उनको अच्छी खासी इन्कम हो जाती थी और कोई इन पर शक भी नहीं करता था।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
=======================
1- *जितेंद्र सिंह पुत्र भवर सिंह निवासी गोरखपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 22 वर्ष*
2 *शिवम ठाकुर पुत्र पॉप सिंह निवासी दीपनगर 21 वर्ष*

*बरामदगी*
25 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 25 लाख रुपये

*मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण अधिकारी*

1. श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर जनपद देहरादून।
2. श्री अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून।

*पुलिस टीम*

1-So कुन्दन राम
2- SSI आशीष रावत
3-Si राजीव धारीवाल
4-कांस्टेबल 84 सौरव वालिया
5-कांस्टेबल 1745 संतोष
6-कांस्टेबल 1199 प्रमोद

Share