
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
घटना का विवरण-
दिनांक 10.8.2022 को शिवपुरी कॉलोनी अधोइवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी एक महिला ने थाना हाजिर आकर एक किता तहरीर बाबत खुद की नाबालिग पुत्री मीना(काल्पनिक नाम) उम्र 13 वर्ष के साथ में नामजद अभियुक्त द्वारा छेड़खानी व दुष्कर्म करने के संबंध में लाकर दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 334/22 धारा 363/366A/376 भादवी व 3/8 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक भावना के सुपुर्द की गई। अभियोग पंजीकृत होते ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारू हेतु रू0 25000/- का इनाम घोषित किया गया ।
अभियुक्त की गिफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर व एसओजी की दो टीमें गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके घर रायबरेली में दबिश दी गई। तो अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप, जानकारी मिली कि अभियुक्त अपने निवास स्थान रायबरेली से फरार होकर गैर राज्य महाराष्ट्र में छुपा हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 28.03.23 को अभियुक्त शादाब उर्फ समीर पुत्र शान मोहम्मद निवासी देवली थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जाएगा ।
*नाम पता अभियुक्त*
*शादाब उर्फ समीर पुत्र शान मोहम्मद निवासी देवली थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष ।
*मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण अधिकारी *
1- श्री सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद देहरादून
2- श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून
3- श्री डी0सी0 ढौंडियाल क्षेत्राधिकारी रायपुर देहरादून
पुलिस टीम —
1- थानाध्यक्ष श्री कुंदन राम
2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री नवीन जोशी
3- प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश त्यागी SOG
4- उप निरीक्षक रमन बिष्ट (थाना रायपुर )
5- हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह थाना रायपुर
6- कॉन्स्टेबल कॉन्स्टेबल देवेंद्र (SOG)
7- कॉन्स्टेबल कॉन्स्टेबल पंकज (SOG)

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग