गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय इंटर कालेज नंदप्रयाग में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से हर घर तिरंगा नामक र्शीषक पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
क्वीज प्रतियोगिता में विद्यालय के मानक स्टैंडर क्लब के कक्षा 12 के 40 मेम्बरों प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एसएस रावत, बीएसआई के प्रभारी टीएस सजवाण ने छात्रों को हर घर तिरंगा के उपयोगिता की जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने घर में झण्डा रोहण करें। क्वीज प्रतियोगिता में अनिरूद्ध पंत, शैलेंद्र सिंह प्रथम, दिव्या कंडारी, आयुषी द्वितीय, मानसी, श्रुति तृतीय और साहिल, प्रियांशु चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को एक हजार, द्वितीय को साढे सात सौ, तृतीय को पांच सौ तथा चतुर्थ स्थान पाने वाले को ढाई सौ रुपये का नगर पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डीएस रावत, बीएस नेगी आदि मौजूद थे।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !