एम्स, ऋषिकेश।दो दिन पूर्व एम्स, ऋषिकेश की (पेन मेडिसिन विभाग ) की स्टूडेंट डॉक्टर शालिनी मिश्रा द्वारा परीक्षा के दौरान तिलक लगाने को लेकर कथित तौर से एग्जामिनर द्वारा स्टूडेंट पर टिप्पणी करने व उत्पीड़न करने के बाबत एम्स प्रशासन द्वारा अपना पक्ष रखा गया है। एम्स संस्थान के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने इस सम्बंध में बताया कि मामले में एम्स प्रशासन विभिन्न स्तर पर जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि डीन एकेडमिक की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और इस प्रकरण पर संबंधित एग्जामिनर से भी आवश्यक पूछताछ व जानकारी हासिल की जा रही है । प्रभारी पीआरओ ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में जांच रिपोर्ट व परीक्षक का पक्ष आने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप