
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजधानी देहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता शपथ आयोजित कर जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
इसी क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून के करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज में जाकर मतदाता शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने रितिका चिल्ड्रन एकेडमी, केदारपुरम, दून यूनिवर्सिटी व संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह लक्खीबाग स्थित प्राइमरी विद्यालय व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु