
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में समस्त थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार व थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में कोटद्वार व सतपुली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.11.2025 को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विस्तृत सत्यापन अभियान संचालित किया गया।

🔍 *दैनिक अभियान के दौरान कार्यवाहीः-*
✔️ कोटद्वार व सतपुली क्षेत्रान्तर्गत चलाए गए इस अभियान में किरायेदारों, नौकरों, मजदूरों व अस्थायी रूप से निवासरत व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया।
✔️ सत्यापन न कराने वाले कुल 07 मकान मालिकों के विरुद्ध कोटद्वार पुलिस द्वारा धारा 83, उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
✔️ इन 07 मकान मालिकों पर कुल ₹ 70,000/- (सत्तर हज़ार रुपये) का आर्थिक जुर्माना लगाया गया।
✔️ सभी मकान मालिक, दुकानदार, प्रतिष्ठान संचालक एवं आमजन से अपील है कि अपने किरायेदार/नौकर/मजदूर रखने से पहले उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।

More Stories
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि