
उत्तराखंड पुलिस महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग ने कई पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। उत्तराखंड पुलिस के 11 उप निरीक्षकों की इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन मिला है। जिसके आदेश जारी किए गए है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में हुई डीपीसी के बाद 11 दारोगाओं को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन को लेकर जारी आदेश में लिखा है कि यह आदेश हाईकोर्ट नैनीताल में डाली गई याचिका राज जुयाल बनाम राज्य व लोक सेवा अभिकरण इसके अलावा दूसरी याचिका संतोष कुमार साह बनाम उत्तराखंड राज्य मामले पर न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
इनका हुआ प्रमोशन
- उप निरीक्षकों में लता जोशी नैनीताल
- प्रताप सिंह पौड़ी
- प्रताप सिंह उधम सिंह नगर
- देवेंद्र सिंह रावत चमोली
- रणवीर सिंह देहरादून
- हरीश प्रसाद नैनीताल
- राम सिंह गुसाईं विधानसभा सचिवालय सुरक्षा
- बृजमोहन पीटीसी नरेंद्र नगर
- पूरन राम उधम सिंह नगर
- हेमचंद्र पंत उधम सिंह नगर
- राजेंद्र सिंह बिष्ट अल्मोड़ा

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग