मसूरी की उसी चोटियो पर हुई बर्फबारी देखने के शौकिन पर्यटको ने धनौल्टी और बुरांसखडा कि तरफ रूख क्या किया कि सडक पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया बर्फ देखने वाले पर्यटक अपनी अपनी गाडियो को बेतरतकीब लगा कर बर्फ का मजा लेने निकल गये जिसके चलते यह जाम की स्तिथि बन गई हद तो तब हो गई जब पुलिस को सूचना देने के कई घंटे बाद भी पुलिस के जवान मौके पर नही पहुच सके और जाम की स्तिथि और ज्यादा विकट हो गई जिसके चलते कई स्थानीय मरीजो को भारी मुसीबतो का सामना करना पडा घंटो बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर बमुश्किल जाम खुलवाया जिसके बाद भी गाडीया शाम तक जाम के चलते रैयती रही।
मंसूरी ट्रेडर्स एण्ड वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया की यात्री कई कई घंटे जाम मे फंसे रहे लेकिन पुलिस का एक सिपाही तक नजर नही आया जिसके चलते स्थानीय लोगो के साथ-साथ अस्पताल जाने वाले मरीज तक परेशान दिखाई दिये गौरतलब है कि अभी यह सीजन की पहली बर्फबारी हुई है और पहली बर्फबारी मे ही मसूरी पुलिस की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई तो आने वाले समय मे क्या हालत हो सकती है बस “राम जाने”

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग