गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिवाकर बौद्ध के नेतृत्व में उच्च शिक्षा अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव से देहरादून स्थित सचिवालय में भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान उच्च शिक्षा में वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई।
महासंघ के सलाहकार डॉ. बीसी शाह ने कहा कि वार्षिक छुट्टियों में की गई कटौती को कम करने के लिए अपर सचिव ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। संघ के महासचिव डीएस नेगी ने कहा कि प्राध्यापक महासंघ उच्च शिक्षा में गुणवत्ता एवं सत्र नियमित करने के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना करता है। साथ ही साथ प्राध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए भी संघर्ष करता रहेगा।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर