
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को विशेष सहायता के तहत 65.92 करोड़ रुपए तथा पूंजीगत परिव्यय के रूप में ₹72 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ओर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई दिल्ली में उत्तराखंड भवन के निर्माण, टनकपुर बस टर्मिनल के निर्माण तथा इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सार्वजनिक परिवहन आधारभूत संरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से यह सहायता उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है | देवभूमि उत्तराखंड का जन-जन, डबल इंजन की सरकार से निरंतर लाभान्वित हो रहा है | राज्य सरकार को केंद्र सरकार से प्रत्येक क्षेत्र में सहायता तथा सहयोग मिल रहा है |

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग