प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियो को बाँटे विभाग तो खुद पीएम के पास कौन से हैं विभाग जानिए……
दिल्ली: चुनाव 2024 के बाद देश में नई सरकार का गठन हो चुका है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। इसके साथ ही कुल 72 नेताओं व सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
सोमवार 10 जून को इन सभी मंत्रियों को इनके मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने पास कई जरूरी मंत्रालय रखे हुए हैं। आइए देखते हैं पीएम मोदी के पास के मंत्रालयों की लिस्ट।
पीएम मोदी के पास ये जरूरी मंत्रालय
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई कैबिनेट के मुखिया तो है हीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पास भी कई मंत्रालय रखे हैं। पीएम मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग का प्रभार है। इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किये गये हैं, उनकी भी जिम्मेदारी पीएम मोदी के ही पास है।
कितने हैं कुल मंत्री?
प्रधानमंत्री के लिए अपने तीसरे कार्यकाल के 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्यमंत्री शामिल बनाए हैं। 43 मंत्री ऐसे हैं जो कम से कम तीन बार सांसद रह चुके हैं। 39 मंत्री ऐसे हैं जो मोदी सरकार में पहले भी काम कर चुके हैं। 6 मंत्री ऐसे हैं जो मुख्यमंत्री रह चुके


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश