
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
बिधोली में हुईं फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी देहरादून सख्त रुख अपनये हुई है एसएसपी के निर्देश पर आज थाना प्रेमनगर ने बिधोली छेत्र में 12 बॉयज हॉस्टलो में रहने वाले करीब 200 छात्रों का सत्यापन करते हुई सभी छात्रों को मर्यादा में रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए काउंसलिंग की गई साथ है उपद्रवी छात्रों को नसीहत दी गई की किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त,नहीं होंगी यदि कोई भी छात्र पढ़ने के बदले गुंडागर्दी में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी पुलिस ने हॉस्टल/पीजी के 06 संचालको के द्वारा छात्रों का सत्यापन न कराये जाने पर पुलिस एक्ट में चालान,करते हुई 60,000/- रूपये का जुर्माना भी किया गया है साथ है पुलिस ने सभी संचालको को अपने अपने हॉस्टल/पीजी में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने, छात्रो का पीजी से आने जाने का विवरण रजिस्टर में अकिंत करने के निर्देश दिये गये है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्थित सभी हॉस्टलों/पीजी मे आकस्मिक चैकिंग कर उपद्रवी छात्रों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त आदेश के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित हॉस्टलों/ पीजी, जिनकी स्थानीय लोगो के माध्यम से शिकायतें आ रही थी, की आकस्मिक चेकिंग हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पर 04 अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत उक्त हॉस्टलों/पीजी में आकास्मिक चेकिंग की कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न हॉस्टलों/पीजी में रह रहे लगभग 200 छात्रो व हॉस्टल संचालकों के पुलिस द्वारा ड्रग्स का सेवन/ब्रिकी करने की सूचना मिलने पर अथवा किसी भी छात्र के उपद्रव, गुटबाजी व अन्य अपराधिक गतिविधयों में लिप्त रहने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर संबंधित छात्र के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु शिक्षण संस्थान को भी रिपोर्ट प्रेषित करने के संबंध में चेताया गया। इस दौरान सभी संचालको को हॉस्टलों/पीजी में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने, छात्रो का पीजी से आने जाने का विवरण रजिस्टर में अकिंत करने के निर्देश दिये गये।
आकास्मिक चैकिंग के दौरान 06 होस्टल/पीजी संचालको द्वारा अपने वहाॅ रह रहे छात्रों का सत्यापन नही कराये जाने पर उनका पुलिस एक्ट में चालान कर 60,000/- रूपये का जुर्माना किया गया।

More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त
अमृत 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण व पुनर्भरण की परियोजनाओं को मंजूरी, अमृत 1.0 के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में हुई कुल बचत से रुद्रपुर व काशीपुर में स्मार्ट जल प्रबंधन को बढ़ावा
2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा, 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल, वर्ष 2024 -25 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई ₹ 2,73,921