
दिनांक 02-03/08/24 की रात्रि में थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत नंदा की चौकी स्थित पुल के नीचे नदी किनारे शमशान घाट के पास 02 गायों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काट कर मार दिया था, इस संबंध में थाना प्रेम नगर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 158/2024 धारा 5/11 (1) गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक प्रवीण सैनी के सुपुर्द की गई। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा सर्विलांस के माध्यम से भी अज्ञात गौवंश तस्करों के संबंध में लाभप्रद सूचना प्राप्त की गई। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत रहते हुए आज दिनांक 22.8.2024 को प्रेम नगर पुलिस द्वारा गौकशी की घटना में शामिल 01 अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर नंदा की चौकी प्रेमनगर में शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद की गई, जिस पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर घटना को अपने 03 अन्य साथियो के साथ मिलकर कारित करना बताया गया। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार suddhowala भेजा गया है।
*अभियुक्त से बरामद माल*
*(1)- 01 अदद कुल्हाड़ी*
*नाम पता अभियुक्त*
1- अब्दुल नियाज उर्फ रहमान पुत्र श्री सत्तार निवासी मंसूर कॉलोनी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 प्रवीण सैनी
2- हे0का0 किरण कुमार, एसओजी देहरादून
3-कांस्टेबल नितिन कुमार
4- कांस्टेबल मनीष रावत
5- होमगार्ड आशीष मेहता

More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही