विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
देहरादून की प्रेम नगर पुलिस ने नशे की पिनक में एटीएम तोड़कर रूपये चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 23/24 फरवरी की रात्रि को प्रेमनगर बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया था। उक्त घटना के सम्बंध में एटीएम के सुरक्षा गार्ड कैलाश निवासी 84 जनरल विंग, प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर में दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष प्रेमनगर को घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शमिल संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया प्राप्त कर उससे मुखबिर तंत्र को अवगत कराया गया, साथ ही अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी कर जानकारी एकत्रित की गई तथा आज दिनांक 24-02-2025 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त पारस भाटिया पुत्र प्रदीप भाटिया को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एटीएम में चोरी करने में प्रयुक्त एक आलानकब व एक लोहे का चिमटा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है तथा नशे की लत के कारण अभियुक्त को पूर्व में उसके परिजनों द्वारा नशामुक्ति केन्द्र में भी भर्ती कराया गया था।
*पूछताछ विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है और नशे की पूर्ति के लिये उसे पैसो की जरूरत थी, जिस कारण उसके द्वारा एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया गया था। उसके द्वारा आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे चोरी करने के लिये एटीएम में स्थित साउंड सिस्टम, एटीएम डिजिटल एंड्रॉयड लॉक तथा एटीएम का डोर लॉक तोड़ने का प्रयास किया था परन्तु वह मशीन खोलने में असफल रहा।

*नाम पता अभियुक्त :-*
पारस भाटिया पुत्र प्रदीप भाटिया निवासी प्रेम नगर, उम्र 30 वर्ष।
*बरामदगी :-*
1- एक आलानकब
2- एक लोहे का चिमटा

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !