
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जनपद पौड़ी के थाना रिखणीखाल क्षेत्र में गुलदार के सक्रिय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा लगातार दिन-रात गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से अनाउन्समेंट कर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। इसके अलावा खेतों में काम करने और घास काटने वाली महिलाओं को समूह बनाकर ही अपने कार्यों को करने हेतु कहा जा रहा है, जिससे गुलदार के हमले से बचा जा सके। साथ ही पुलिस टीम द्वारा रिखणीख़ाल क्षेत्रान्तर्गत कस्बों में सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को ब्रीफ कर अवगत कराया गया है कि देर रात तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर आवाजाही न करें। इस दौरान कस्बा देवियोंखाल, ढाबखाल और रिखणीखाल बाजार में भी गुलदार से बचाव हेतु जागरूकता पम्पलेट लगाए गए हैं।

More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में