
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 21/06/2024 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ अलग अलग टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र के लोवर नेहरू ग्राम , डोभाल चौक व सिद्धविहार में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन किये गये। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 4,20,000/ रूपये ( चार लाख बीस हजार रूपये ) का जुर्माना माननीय न्यायालय तथा 55 संदिग्ध ब्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई तथा मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 22 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश