
पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को सात पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए हैं। इनमें डीएसपी अंकुश मिश्रा को एसटीएफ से ट्रांसफर किया गया है। अंकुश मिश्रा सीओ साइबर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीओ साइबर रहते उन्होंने साइबर क्राइम के मामले में कई काम किए जिनमें उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर भी साइबर कॉप का अवार्ड मिल चुका है। अब मिश्रा को इंटेलीजेंस में तैनाती दी गई है।
इसी तरह डीएसपी अमित कुमार को चमोली से नैनीताल जिले में ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी आशीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर कर आईआरबी द्वितीय भेजा गया है। डीएसपी संदीप नेगी को देहरादून जिले से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। परवेज अली को आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब एसटीएफ में तैनात किया गया है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर