
राजधानी मे कल हनुमान जयंती के अवसर पर बाइक रैली को लेकर रुट प्लान जारी कर दिया है जो की इस प्रकार रहेगा
*बाईक रैली का रुट :* हिन्दु नेशनल इंटर कॉलेज – सहारनपुर चौक – प्रिन्स चौक – गाँधी रोड़ – दर्शन लाल चौक – अम्बेडकर पार्क – पल्टन बाजार– हनुमान चौक – कांवली रोड़ – वापस हिन्दु नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून ।
*समय – 11.00 बजे से प्रारम्भ*
1. बाईक रैली के हिन्दु नेशनल स्कूल से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं प्रिन्स चौक रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा ।
2. बाईक रैली के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आयेगा बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा
3. बाईक रैली का पिछला हिस्सा प्रिन्स चौक पास होने पर मण्डी / सहारनपुर चौक / बल्लीवाला से यातयाता को सामान्य कर दिया जायेगा । प्रिन्स चौक से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक चन्दन नगर कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा ।
4. बाईक रैली के तहसील चौक पहँचने पर द्रोण कट से तहसील जाने वाले ट्रैफिक को आई0जी0 कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा । साथ ही दून चौक से तहसील चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा ।
5. बाईक रैली के दर्शनलाल चौक पहुँचने पर तहसील / बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
6. बाईक रैली के घण्टाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक / ओरियण्ट चौक से घंटाघर की ओर कोई भी ट्रैफिक नही भेजा जायेगा ।
7. बाईक रैली के कांवली रोड पहुँचने पर बल्लीवाला / पुरूषोत्तम पान भण्डार से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही भेजा जायेगा ।
8. बाईक रैली के हिन्दु नेशनल इंटर कॉलेज पहुँचने पर सभी डायवर्ट प्वांइटो से टैफिक को सामान्य किया जायेगा ।
*नोट-*
1.आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा ।
2. अतः देहरादून की सभ्रान्त जनता से अपील है कि उक्त बाईक रैली मार्गो का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग करें ,यथासम्भव दूपहिया वाहनों का प्रयेाग कर देहरादून यातायात पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे ।

More Stories
टिहरी गढ़वाल पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को किया गया जागरूक।
मुज़फ्फरनगर मे बहन को ईदी देने के विवाद मे हुई चार मौत, पति ने पत्नी और दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद भी की आत्म हत्या, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !
मुख्यमंत्री उत्तराखंड धामी के निर्देश पर चलेगा *”ऑपरेशन प्रहार”*पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर डगप ने ली उच्च स्तरीय बैठक, डीजीपी ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश: !