
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
उत्तराखंड में ट्रिपल एससी घोटाले,पेपर लीक, भर्ती घोटाले समेत सभी भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के साथ बीती रात गांधी पार्क देहरादून में हुई पुलिस कार्यवाही से भड़के युवा बेरोजगारों पर आज देहरादून के घंटाघर व गांधीपार्क में पुलिस ने बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया जिसमें अनेक आंदोलनकारी युवा घायल हो गए।
घटना की कॉंग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कठोर निंदा करते हुए भाजपा सरकार की युवा बेरोजगार विरोधी नीति का परिणाम बताया। लाठीचार्ज में घायलों को दून अस्पताल देखने पहुंचे श्री धस्माना ने वहां एकत्रित युवा बेरोजगारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुरू से ही राज्य में हुए सभी भर्ती घोटाले व पेपर लीक मामलों की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए और इन में शामिल व इनको संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ चाहे वो किसी भी दल या कितने भी प्रभावशाली हों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाय।
श्री धस्माना ने कहा कि बार बार मांग करने के बावजूद सरकार के कान में जूं नहीं रेंगी और सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने जिन लोगों को इन मामलों में गिरफ्तार किया उनकी अब एक एक कार जमानत हो रही है जिससे साबित हो रहा है कि इन घोटालेबाजों के पीछे कहीं न कहीं भाजपा नेताओं का हाथ है और जेई एई भर्ती पेपर लीक में भाजपा नेता संजय धारीवाल की संलिप्तता ने तो इस आरोप को सच साबित कर दिया है। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री धामी से लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग करती है व भर्ती घोटालों व पेपर लीक मामलों की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने की दोबारा मांग करती है।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग