
पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद मे स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे
उक्त आदेश के चलते थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व मे आज दिनांक 12.5.23 को स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु 05 पुलिस टीमे गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता, बालावाला, रायपुर, भगत सिंह कॉलोनी, तपोवन रोड व सहस्त्रधारा रोड में अभियान चलाकर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले 08 दुकानदारों तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 44 व्यक्ति पाये गये। सभी 08 दुकानदारों व 44 व्यक्ति का कोटपा मे चालान कर ₹ 8,200/- जुर्माना वसूला पर चला गया
अभियान लगातार जारी है।

*पुलिस टीम*
1. Ssi नवीन जोशी थाना रायपुर
2. Si राकेश पुंडीर चौकी प्रभारी बालावाला।
3.Si राजेश असवाल चौकी प्रभारी मयूरविहार
4. Si प्रेम सिंह नेगी थाना रायपुर
5. Si रमन बिष्ट थाना रायपुर
6 .चिता मे नियुक्त पुलिस कर्मचारीगण थाना रायपुर

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश