
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
*अवैध बूचड़खानों पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी*
*बूचड़खानों में कई खामियां मिलने पर विभिन्न थाना पुलिस ने पुलिस अधिनियम के तहत काटे 138 चालान*
*एसएसपी अजय सिंह के सख्त रुख से जनपद में अवैध गतिविधि में लिप्त लोगों में हड़कंप*
*अवैध गतिविधि के लिए हरिद्वार में कोई जगह नही,गलत काम छोड़ दें या कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें: एसएसपी हरिद्वार*

प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त आदेश के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बूचड़खाना में आकस्मिक चेकिंग की गई तो कई खामियां पाए जाने पर उनके विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 10 हजार के कुल 138 चालान करते हुए कुल 13 लाख 80 हजार रुपए के चालान किए।

*थाना झबरेड़ा*
5 चालान
*थाना खानपुर*
5 चालान
*कोतवाली मंगलौर*
16 चालान
*थाना बुग्गावाला*
10 चालान
*कोतवाली गंगनहर*
3 चालान
*थाना भगवानपुर*
36 चालान
*थाना श्यामपुर*
10 चालान
*थाना कलियर*
43 चालान


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग