February 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

 

दिनांक 21-02-26 को रवींद्र कुमार बेडवाल, वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी की वैभव गौड़ तथा सावेज शाह नाम के 02 व्यक्तियों द्वारा वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड, मारपीट व गाली गलौच कर राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्यालय में खड़ी गाड़ियो में भी तोड़फोड़ की गई। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 16/2026 धारा 115(2)/121(1)/ 132/221/324(4)/351(2)/ 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गम्भीरता/सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक: 22-02-26 को अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

1-वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद सिंह गौर निवासी चोला चंद्रमणि थाना पटेल नगर देहरादून, उम्र 28 वर्ष

2-सावेज शाह पुत्र अकरम शाह निवासी माजरा थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

You may have missed

Share